मधेपुरा के 25 हजार लोग करेंगे रैली में शिरकत

मधेपुरा : परिवर्तन रैली की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं व नेताओं ने पूरी एक – जुटता के साथ लगातार सभाएं की है. इस जिला से 25 हजार से अधिक लोग परिवर्तन रैली में शिरकत करेंगे. रविवार को मधेपुरा होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान रैली प्रभारी सुरेश प्रसाद यादव ने ये बातें कही. राजद […]

मधेपुरा : परिवर्तन रैली की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं व नेताओं ने पूरी एक – जुटता के साथ लगातार सभाएं की है. इस जिला से 25 हजार से अधिक लोग परिवर्तन रैली में शिरकत करेंगे. रविवार को मधेपुरा होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान रैली प्रभारी सुरेश प्रसाद यादव ने ये बातें कही. राजद के प्रदेश महासचिव ई प्रभाष ने कहा कि 18 अप्रैल से पार्टी के सभी पदाधिकारी लगातार गांव – कस्बों में घूम कर तैयारी में जुटे हैं

बिहार की त्रस्त जनता लालू प्रसाद यादव की रहनुमाई में परिवर्तन के लिए कमर कस चुकी है. उन्होंने बताया कि 14 मई को मधेपुरा रेलवे स्टेशन से रैली के लिए विशेष ट्रेन चार बजे शाम में खुलेगी. ट्रेन पकड़ने के लिए सुदूरवर्ती प्रखंडों से कार्यकर्ताओं के लिए वाहन की भी व्यवस्था की गयी है. इसके अलावा कार्यकर्ता स्वयं पूरी मुश्तैदी से सतुवा – प्याज बांध कर रैली में जाने के लिए तैयार है. उन्होंने पटना में कार्यकत्र्ताओं के ठहरने एवं भोजन के इंतजाम की जानकारी भी दी.

प्रदेश महासचिव ने बताया कि पटना के हड़ताली मोड़ के समीप नगर निगम के सामुदायिक भवन परिसर में ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था कोशी के सभी कार्यकत्र्ताओं के लिए है. उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष प्रो अरविंद कुमार यादव ने कहा कि रैली के लिए स्पेशल ट्रेन के अलावा झंडा बैनर के साथ अन्य ट्रेन से भी पटना जाने की तैयारी में है.

प्रेस वार्ता में युवा प्रदेश महासचिव अमरेंद्र कुमार यादव, अकलियत अध्यक्ष मो लुकमान, महासचिव जयकांत यादव, संतोष प्राणसुखा, उपाध्यक्ष अरविंद यादव, प्रवक्ता ईं अवध कुमार समेत मिथिलेश यादव, दिलीप यादव, बबलू, रिंकू, शाहिद, पवन, सुदिष्ट यादव, दिनेश यादव, पिंटू जी आदि मौजूद थे.

* ग्वालपाड़ा में हुई रैली के लिए बैठक
ग्वालपाड़ा : 15 मई को होने वाली रैली की सफलता के लिए राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा रविवार को एमएमवी कॉलेज ग्वालपाड़ा में प्रखंड राजद अध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उपस्थित राजद कार्यकर्ता रविंद्र प्रसाद सिंह, मो शाहिद, नुनु झा आदि कार्यकर्ताओं ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि रैली की सफलता के लिए ग्वालपाड़ा प्रखंड से अधिक – से – अधिक लोगों को चलने की आवश्यकता है.

जिससे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद एवं बिहारीगंज विधान सभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी ई प्रभाष कुमार का हाथ मजबूत हो सके लोगों ने बताया कि 14 मई को मधेपुरा रेलवे स्टेशन से स्टेशन ट्रेन 4 बजे शाम में खुलेगी. जिसमें सवार होकर हमलोगों को रैली में भाग लेने के लिए रवाना होना है.

* मोटरसाइकिल व अन्य वाहनों के साथ विधायक ने निकाली रैली
घैलाढ़ : विधायक प्रो चंद्रशेखर यादव गम्हरिया होते हुए सैकड़ों मोटरसाइकिल एवं चारपहिया वाहन के काफिलों के साथ घैलाढ़ प्रखंड पहुंचे एवं 15 मई को आयोजित परिवर्तन रैली को सफल बनाने के लिए घैलाढ़ चौक पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अकेले कोई जंग नही लड़ा जा सकता इसलिए इस परिवर्तन रैली को सफल बनाने के लिए आप हमें अपना दो दिन का समय दे. आपके लिए पटना जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गयी है.

ठहरने एवं खाना का भी प्रबंध किया गया है. जनता अब सरकार परिवर्तन का मन बना चुकी है. यह रैली ऐतिहासिक होगी. प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र यादव को कई तरह के दिशा निर्देश दिये. इनके साथ प्रखंड अध्यक्ष तेजनारायण यादव, युवा नेता पंकज कुमार यादव, प्रदेश महा सचिव मुन्ना, कार्यकारिणि अध्यक्ष ललन कुमार यादव, युवा नेता बबलू मेहता, नेपोलियन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >