14 हजार जाली नोट साथ तीन हिरासत में

फोटो – मधेपुरा 06कैप्शन – थाना में जब्त जाली नोट यूको बैंक के कर्मियों की सक्रियता से हुआ भंडाफोड़ प्रतिनिधि, मधेपुराजिला मुख्यालय स्थित संचालित यूको बैंक के कर्मियों की सक्रियता से गुरुवार को सदर थाना पुलिस ने जाली नोट के धंधे में संलिप्त तीन लोगों को हिरासत में लिया है. इस दौरान पुलिस ने तीनों […]

फोटो – मधेपुरा 06कैप्शन – थाना में जब्त जाली नोट यूको बैंक के कर्मियों की सक्रियता से हुआ भंडाफोड़ प्रतिनिधि, मधेपुराजिला मुख्यालय स्थित संचालित यूको बैंक के कर्मियों की सक्रियता से गुरुवार को सदर थाना पुलिस ने जाली नोट के धंधे में संलिप्त तीन लोगों को हिरासत में लिया है. इस दौरान पुलिस ने तीनों व्यक्तियों के पास से 14 हजार रुपये के जाली नोट भी बरामद किया है. बरामद सभी जाली नोट हजार-हजार रुपये के नोट है. जानकारी के अनुसार सहरसा गंगजला मुहल्ला निवासी अनिल कुमार सिन्हा गुरुवार को यूको बैंक शाखा में पहुंच कर आठ हजार रुपये जमा कर रहे थे. इस दौरान काउंटर पर मौजूद कैशियर ने सभी नोटों को जाली पाकर मामले की सूचना शाख प्रबंधक को दी. शाखा प्रबंधक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनिल सिन्हा को हिरासत में ले लिया. अनिल सिन्हा के निशान देही पर वार्ड नंबर 21 निवासी सोनू कुमार को भी हिरासत में लिया गया. सोनू कुमार के पास से पुलिस ने छह हजार के जाली नोट बरामद किया. सोनू कुमार के निशान देही पर सहरसा जिला के पतरघट थाना क्षेत्र के विषणपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. सदर एसडीपीओ कैलाश प्रसाद ने बताया कि छानबीन जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >