मधेपुरा . बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ईद त्योहार के दौरान नियोजित शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने पर खेद प्रकट किया है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि नियोजित शिक्षकों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है. इस कारण शिक्षकों के समक्ष आर्थिक तंगी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. ईद त्योहार पर वेतन नहीं मिलने के कारण सैकड़ों अल्पसंख्यक समुदाय के शिक्षकों के घर त्योहार की रौनक खत्म हो गयी है, जबकि नियोजित शिक्षकों के भुगतान के लिए राज्य सरकार के द्वारा जिलों को राशि उपलब्ध करा दी गयी है, लेकिन विभागीय पदाधिकारियों के उदासीन रवैया के कारण खामियाजा शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है. वहीं जिले के शंकरपुर प्रखंड में शिक्षकों को आवंटन रहने के बावजूद मार्च माह का भुगतान भी लंबित पड़ा हुआ है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि तीन दिनों के अंदर शिक्षकों को भुगतान नहीं किया गया तो शंकरपुर बीआरसी में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जायेगी.
वेतन के लिए बीआरसी में करेंगे तालाबंदी
मधेपुरा . बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ईद त्योहार के दौरान नियोजित शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने पर खेद प्रकट किया है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि नियोजित शिक्षकों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है. इस कारण शिक्षकों के समक्ष आर्थिक तंगी की […]
