जनसुनवाई में आये 52 आवेदन

जनसुनवाई में आये 52 आवेदन

मधेपुरा. जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने सोमवार को जनसुनवाई की. इस दौरान डीएम ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों व मांगों को सुना. जनसुनवाई के दौरान 52 आवेदन आये, जिनमें भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, जनवितरण प्रणाली, बिजली, आवास, पेंशन एवं अन्य जनहित से जुड़े मामले थे. डीएम ने प्रत्येक आवेदन को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी मामलों का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर पारदर्शी, निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाय, ताकि आमजन को त्वरित राहत प्राप्त हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >