प्रतिनिधि, मधेपुराआधार कार्ड हो या एटीएम कार्डधारी डाक विभाग के मनमाने रवैये का आज कल शिकार हो रहे हैं. जिले में सैकड़ों ऐसे कार्ड धारी है, जिन्हें आज तक एटीएम कार्ड व आधार कार्ड डाक घर से नहीं भेजा गया है. जबकि सच्चाई यह है कि डाक घरों में आधार कार्ड व एटीएम कार्ड को कूड़े की टोकरी में फेंक दिया जाता है. कमोबेश यही हाल जिले के अधिकांश पोस्ट ऑफिस की बतायी जा रही है. हालांकि ग्रामीण स्तर पर कहीं कहीं पोस्ट मास्टर के सक्रियता से कार्ड धारी को कार्ड मिल जाता है. लेकिन इसके लिए पोस्ट मैन कार्ड धारी के घर पर नहीं जाता है, बल्कि कार्ड धारी को कार्ड लेने के लिए पोस्ट ऑफिस का चक्कर लगाना पड़ता है. विभाग के उदासीनता का आलम यह है कि डाक घर में एटीएम कार्ड एवं आधार कार्ड महीनों रखे रहने के बाद वापस लौटा दिया जाता है. एक डाक कर्मी ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि आज तक उनका भी आधार कार्ड पोस्ट ऑफिस ने मुहैया नहीं कराया है. जबकि दो माह पूर्व ही आधार कार्ड बन कर पोस्ट ऑफिस पहुंच गया था. लेकिन जब खोजबीन शुरू किया तो आधार कार्ड पोस्ट ऑफिस में क्षत विक्षत स्थिति में फेंका हुआ मिला. गौर करने वाली बात यह है कि जब डाक कर्मी को एटीएम कार्ड व आधार कार्ड लेने के लिए पसीने बहाने पर रहे है तो आम लोगों का क्या हाल होगा. जिले में डाक विभाग के मनमाने रवैये से परेशान दर्जनों ऐसे कार्ड धारी है, जिन्हें आज तक आधार कार्ड व एटीएम कार्ड मुहैया नहीं कराया गया है. जिसके कारण एटीएम कार्ड के लिए लोगों को संबंधित बैंक का सहारा लेना पड़ता है. वहीं आधार कार्ड से वंचित लोग आवश्यक कार्यों के लिए दर दर की ठोकर खा रहे है.
कार्ड धारी पस्त, डाक कर्मी मस्त.........
प्रतिनिधि, मधेपुराआधार कार्ड हो या एटीएम कार्डधारी डाक विभाग के मनमाने रवैये का आज कल शिकार हो रहे हैं. जिले में सैकड़ों ऐसे कार्ड धारी है, जिन्हें आज तक एटीएम कार्ड व आधार कार्ड डाक घर से नहीं भेजा गया है. जबकि सच्चाई यह है कि डाक घरों में आधार कार्ड व एटीएम कार्ड को […]
