श्रीविधि से की गयी धान की रोपाई

ग्वालपाड़ा. प्रखंड अंतर्गत जयराम पड़सी के किसान ने खेत में श्री विधि तरीके से एक एकड़ जमीन में धान की रोपाई की. बीएओ आनंद मोहन चौधरी ने बताया कि श्री विधि के लिए किसान को 25 सौ रुपया जमा करना पड़ता है तथा बीज आदि प्राप्त करने के बाद पुन: किसान के खाते में सरकारी […]

ग्वालपाड़ा. प्रखंड अंतर्गत जयराम पड़सी के किसान ने खेत में श्री विधि तरीके से एक एकड़ जमीन में धान की रोपाई की. बीएओ आनंद मोहन चौधरी ने बताया कि श्री विधि के लिए किसान को 25 सौ रुपया जमा करना पड़ता है तथा बीज आदि प्राप्त करने के बाद पुन: किसान के खाते में सरकारी अनुदान के रूप में 25 सौ रुपये जमा हो जाता है. इस तरीके के रोपाई में दस इंच की दूरी पर एक-एक धान की पौधे की रोपाई की जाती है. एक एकड़ के लिए मात्र दो किलो बीज की जरूरत होती है. आठ से 12 दिन के अंदर बीज की रोपाई की जाती है. श्री विधि तरीके से कम समय कम सिंचाई व कम खर्च में अधिक उपज लिया जाता है. मौके पर किसान सलाहकार रंजीत कुमार, नरेश कुमार, संजय, सुमन, सहायक तकनीकी प्रबंधक प्रति कुमारी व आलोक कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >