उदाकिशुनगंज. मंत्री व विधायक से रंगदारी मांगने वाला ऑल इंडिया दलित महादलित यूनाइटेड दलित मुसलिम मोरचा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अनुमंडलीय ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष मो असगर अली को महंगा पड़ा. पुलिस की सक्रियता के कारण असगर सफल नहीं हो सका. एसडीपीओ रहमत अली के नेतृत्व में आलमनगर पुलिस ने पुरैनी थाना अंतर्गत कुरसंडी गांव के संतोष कुमार उर्फ बबलू चौधरी, आलमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधैली दियरा गांव के मो संजार व ऑल इंडिया दलित महादलित यूनाइटेड दलित मुसलिम मोरचा युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो असगर अली को गिरफ्तार कर लिया. संतोष के मोबाइल दुकान मधैली चौक पर है. संजार के नाम पर सीम की खरीद उक्त दुकान से ही की गयी थी. मो असगर ने अलग-अलग नाम से 15 सीम खरीदा रखा था. पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी में सभी सीम भी बरामद कर लिया गया है. असगर ने रंगदारी मांगने की बात कबूल भी कर लिया है. असगर अली इससे पूर्व सहरसा व पूर्णिया प्रमंडल के बेरोजगार मुसलिम युवकों को तालिमी मरकज स्कूल में नौकरी दिलाने के नाम पर सैकड़ों युवाओं को से लाखों रुपये ठगी की थी. उस समय असगर अली बिहार चयन समिति सदस्य भी थे. जिसका अध्यक्ष डॉ एजाज अली थे. अगर पुलिस इस मामले का उद्भेदन करे तो एक नये मामले का भंडाफोड़ हो सकता है. असगर अली के पास से 16 सीम बरामद किया गया है. जिस सीम से मंत्री व विधायक से रंगदारी की मांग की गयी थी वो सीम भी बरामद कर लिया गया है. बैंक खाता नंबर एक इंदिरा आवास लाभार्थी के नाम से है. असगर को जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. रहमत अली, एसडीपीओ उदाकिशुनगंज
ग्रामीण इलकों से खरीदी गयी थी 16 सीम
उदाकिशुनगंज. मंत्री व विधायक से रंगदारी मांगने वाला ऑल इंडिया दलित महादलित यूनाइटेड दलित मुसलिम मोरचा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अनुमंडलीय ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष मो असगर अली को महंगा पड़ा. पुलिस की सक्रियता के कारण असगर सफल नहीं हो सका. एसडीपीओ रहमत अली के नेतृत्व में आलमनगर पुलिस ने पुरैनी थाना अंतर्गत कुरसंडी […]
