प्रतिनिधि, मधेपुराऑपरेशन दखल देहानि का लाभ नहीं मिलने के कारण कुमारखंड प्रखंड के रानपट्टी गांव निवासी रूप नारायण यादव की पत्नी नीलम देवी ने राजस्व व भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिख कर न्याय गुहार लगायी है. पत्र में उन्होंने कहा है कि मधेपुरा जिला के अंचल कुमारखंड मौजा बेलारी थाना नंबर 247/1 के अंदर भूदान परचा द्वारा प्राप्त भूमि जिसका खाता नया 1530, खाता पुराना 556, खेसरा नया 7704, खेसरा पुराना 4077, रकवा 0.43 डिसमल है. जिस जमीन का नापी कर सिमांकन कायम करने के लिए अंचलाधिकारी को जमाबंदी कायम करने के लिए कई बार आवेदन दिया गया है. जब सरकार ने ऑपरेशन भूमि दखल देहानि, गरीबों को जमीन पर दखल दिलाने तथा जमाबंदी कायम करने के लिए अभियान चलाया गया तो अदाता द्वारा सीओ कुमारखंड के नाम दस नवंबर 2014 व 27 दिसंबर 2014, जिला प्रभारी राजस्व पदाधिकारी के नाम 19 दिसंबर 14 भूमि सुधार उप समाहर्ता व अनुमंडल पदाधिकारी के नाम 16 अक्तूबर 2014 व डीएम के जनता दरबार कई बार आवेदन के बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ. वहीं भूदान यज्ञ कमेटी अध्यक्ष व भूमि सुधार मंत्री नरेंद्र नारायण यादव से भी न्याय की गुहार लगायी, लेकिन आवेदन देने के बाद भी कोई लाभ नहीं मिला.
नहीं मिल रहा दखल देहानि का लाभ
प्रतिनिधि, मधेपुराऑपरेशन दखल देहानि का लाभ नहीं मिलने के कारण कुमारखंड प्रखंड के रानपट्टी गांव निवासी रूप नारायण यादव की पत्नी नीलम देवी ने राजस्व व भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिख कर न्याय गुहार लगायी है. पत्र में उन्होंने कहा है कि मधेपुरा जिला के अंचल कुमारखंड मौजा बेलारी थाना नंबर […]
