आम आवाम के घर-घर दिया जा रहा दस्तक

फोटो- मधेपुरा 04कैप्शन- घर-घर दस्तक देते कार्यकर्तापुरैनी. जदयू आलाकमान के निर्देश पर दो जुलाई से सूबे बिहार में चलाये जा रहे घर-घर दस्तक कार्यक्रम का असर प्रखंड क्षेत्र में भी दिखने लगा है. कार्यकर्ताओं नेे नीतीश सरकार के उपलब्धियों व विकास कार्यों से अवगत करा रहे है. सोमवार को पुरैनी पंचायत के विभिन्न मुहल्लों में […]

फोटो- मधेपुरा 04कैप्शन- घर-घर दस्तक देते कार्यकर्तापुरैनी. जदयू आलाकमान के निर्देश पर दो जुलाई से सूबे बिहार में चलाये जा रहे घर-घर दस्तक कार्यक्रम का असर प्रखंड क्षेत्र में भी दिखने लगा है. कार्यकर्ताओं नेे नीतीश सरकार के उपलब्धियों व विकास कार्यों से अवगत करा रहे है. सोमवार को पुरैनी पंचायत के विभिन्न मुहल्लों में घर-घर दस्तक दिया गया. इस बाबत युवा जदयू के प्रदेश सचिव आलोक राज व पंचायत अध्यक्ष निर्मल ठाकुर ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा की बीते दो जुलाई से लेकर 30 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में दस लाख कार्यकर्ता एक करोड़ घरों में दस्तक देना है. अभियान में अखिलेश मेहता, शैलेंद्र कुमार, पवन केडिया, अख्तर आलम, विरेंद्र भगत, नवीन केडिया, घनश्याम शर्मा, सुमित्रा देवी, महेश्वर मेहता, अखिलेश पोद्दार आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >