मधेपुरा. गत आठ दिनों से जारी गृह रक्षक सफल अभ्यर्थी संघ का आमरण अनशन गुरुवार को खत्म हो गया. प्रभारी डीएम अबरार अहमद कमर के निर्देश पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने डीएम गोपाल मीणा के आने पर अभ्यर्थी संघ को नियुक्ति का भरोसा दिलाया. प्रशासन द्वारा सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद अभ्यर्थी संघ के सभी सदस्य एक मत होकर आमरण अनशन को समाप्त किया. मौके पर मधेपुरा कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य डॉ अशोक कुमार, खेल शिक्षक संत कुमार, अकीदा खातून, पंकज कुमार, चंदन कुमार सहित अखिल भारतीय नौजवान संघ के जिला सचिव शंभु क्रांति, छात्र नेता हर्ष वर्धन सिंह राठौर, एआइएसएफ के वसीम उद्दीन, युवा शक्ति के नेता देव राज हर्ष उर्फ अजिर बिहारी, वार्ड पार्षद ध्यानि यादव उपस्थित थे.
गृह रक्षक सफल अभ्यर्थी का अनशन समाप्त
मधेपुरा. गत आठ दिनों से जारी गृह रक्षक सफल अभ्यर्थी संघ का आमरण अनशन गुरुवार को खत्म हो गया. प्रभारी डीएम अबरार अहमद कमर के निर्देश पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने डीएम गोपाल मीणा के आने पर अभ्यर्थी संघ को नियुक्ति का भरोसा दिलाया. प्रशासन द्वारा सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद अभ्यर्थी संघ के सभी […]
