हर घर - घर कार्यक्रम की शुरूआत

प्रतिनिधिउदाकिशुनगंज, मधेपुराजदयू का हर घर – घर कार्यक्रम की शुरूआत गुरूवार को पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष कमलेश्वरी मेहता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय में किया. कार्यकर्ताओं ने हर घर दस्तक दे कर जनसंवाद व जनसंपर्क कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दस वर्षों के शासन काल में हुए विकास कार्यों से अवगत कराये न्याय के […]

प्रतिनिधिउदाकिशुनगंज, मधेपुराजदयू का हर घर – घर कार्यक्रम की शुरूआत गुरूवार को पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष कमलेश्वरी मेहता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय में किया. कार्यकर्ताओं ने हर घर दस्तक दे कर जनसंवाद व जनसंपर्क कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दस वर्षों के शासन काल में हुए विकास कार्यों से अवगत कराये न्याय के साथ – साथ विकास कार्यों की चर्चा लोगों से संपर्क स्थापित कर की गयी. जनसंपर्क के दौरान लोगों से यह भी जानकारी ली गयी कि मुख्यमंत्री से और क्या अपेक्षाएं है. क्या बिहार को फिर एक बार नीतीश कुमार चाहिए. लोगों की भावना का रजिस्टर पर अंकित किया गया तथा संबंधित व्यक्ति का नाम व मोबाइल नंबर भी अंकित किया गया. लोगों से आग्रह किया गया कि अपने – अपने मोबाइल में कॉलरटीयून में नीतीश पर तैयार किये गये नारों को भरवाया जाय. कार्यक्रम में हरदेव मेहता, पुलकित मेहता, देवनारायण मेहता, अशोक कुमार सिंह, रामचंद्र सहनी, विजय मालाकार व सुनील मेहता भाग ले रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >