मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत केबी झा कॉलेज कटिहार में एसोसिएट प्रोफेसर मो इकराम को प्रो इंचार्ज का प्रभार सौंपा गया है. इस संबंध में कुलसचिव डॉ कुमारेश प्रसाद सिंह ने अधिसूचना जारी कर दिया है. कुलसचिव कार्यालय से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि एसोसिएट प्रोफेसर मो इकराम को के बी कॉलेज कटिहार का वरीयता के आधार पर तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक के लिए प्रो इंचार्ज का प्रभार प्रदान किया जाता है. शासी निकाय पर लगा प्रतिबंध हटा मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल अंतर्गत अनुप लाल यादव महाविद्यालय त्रिवेणीगंज के शासी निकाय पर लगे प्रतिबंध को तत्काल हटा दिया गया है. इस संबंध में कुलसचिव कार्यालय से अधिसूचना जारी कर दिया गया है. विवि से जारी अधिसूचना में उक्त कॉलेज को निर्देशित किया गया है कि वर्तमान शासी निकाय में शिक्षाविद का संवाचन की प्रक्रिया शासी निकाय की आगामी बैठक में पूरी कर ली जाये. अनुकंपा पर नियुक्ति के लिए अभिलेख की मांग मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत सभी कॉलेजों के प्राचार्य से अनुकंपा नियुक्ति के लिए वांछित अभिलेखों की मांग की गयी है. इस संबंध में संबंधित प्राचार्यों को पत्र प्रेषित कर कहा गया है कि 18 मई को संपन्न अनुकंपा समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में अपने अपने महाविद्यालय के मृतक के पाल्यों को सूचित कर आवश्यक अभिलेख संग्रह कर उक्त तिथि तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करवायी जाये.
मो इकराम बने के बी झा कॉलेज कटिहार के प्राचार्य
मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत केबी झा कॉलेज कटिहार में एसोसिएट प्रोफेसर मो इकराम को प्रो इंचार्ज का प्रभार सौंपा गया है. इस संबंध में कुलसचिव डॉ कुमारेश प्रसाद सिंह ने अधिसूचना जारी कर दिया है. कुलसचिव कार्यालय से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि एसोसिएट प्रोफेसर मो इकराम को के बी कॉलेज […]
