निर्दलीय प्रत्याशी ने जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात

आलमनगर: विधान परिषद के निर्दलीय प्रत्याशी प्रो रंधीर यादव ने प्रखंड मुख्यालय स्थित विरेंद्र कला भवन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा गजट में पंचायती राज व्यवस्था का प्रावधान किया गया , लेकिन इसके बाद भी बिहार में यह व्यवस्था पूर्ण […]

आलमनगर: विधान परिषद के निर्दलीय प्रत्याशी प्रो रंधीर यादव ने प्रखंड मुख्यालय स्थित विरेंद्र कला भवन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा गजट में पंचायती राज व्यवस्था का प्रावधान किया गया , लेकिन इसके बाद भी बिहार में यह व्यवस्था पूर्ण रूपेण अभी तक लागू नहीं किया गया है.

जीतकर जाने वाले विधान पार्षद द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों के हक के लिए आज तक एक बार भी आवाज नहीं उठाया है. उन्होने कहा छह महीने में अगर आप लोगों का आशीर्वाद मिला तो पंचायती राज व्यवस्था सहित जनप्रतिनिधियों को हक दिलायेंगे. मौके पर विनोद पासवान, प्रदीप मंडल,चंद्रशेखर शर्मा, लखन राम, मदन मंडल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >