चुनाव प्रचार प्रसार को लेकर बैठक

फोटो – मधेपुरा 06कैप्शन-सभा को संबोधित करते उम्मीदवार प्रतिनिधि, शंकरपुरप्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेहरारी के मध्य विद्यालय कोल्हुआ पूर्व में बुधवार को मुखिया विष्णु देव यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें कोसी क्षेत्र के विधान परिषद के उम्मीदवार डॉ रविशंकर यादव ने कहा कि पंचायती राज प्रतिनिधि अपने अधिकार और सम्मान की लड़ाई […]

फोटो – मधेपुरा 06कैप्शन-सभा को संबोधित करते उम्मीदवार प्रतिनिधि, शंकरपुरप्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेहरारी के मध्य विद्यालय कोल्हुआ पूर्व में बुधवार को मुखिया विष्णु देव यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें कोसी क्षेत्र के विधान परिषद के उम्मीदवार डॉ रविशंकर यादव ने कहा कि पंचायती राज प्रतिनिधि अपने अधिकार और सम्मान की लड़ाई लड़ते आ रहे है, लेकिन अफसरशाही व कतिपय राजनेता द्वारा मुखिया, वार्ड सदस्य, पंसस, जिला परिषद, प्रमुख के बीच जहर घोल कर भेदभाव किया जाता है. इसके लिए हम सभी जन प्रतिनिधि को एकजुट होकर चुनौती का सामना करना है. उन्होंने उपस्थित जन प्रतिनिधि से वोट देने का अपील की. मौके पर मुखिया सुनीला देवी, पंसस कला देवी अभिनंदन सरदार, देव नारायण राम, सुनीता देवी, रेखा देवी, वार्ड सदस्य अंजनी कुमारी, उषा देवी, मंजू देवी, विनोद कुमार मेहता, कृष्ण कुमार सरदार, अमोद शर्मा, योगेंद्र यादव, अरविंद कुमार, सूर्य नारायण मेहता, ललिता देवी, परमेश्वरी सादा, नीलम देवी, राजेश कुमार, सदानंद यादव, अनिल ऋषिदेव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >