अपराधियों ने लूट ली बाइक

सिंहेश्वर. सिंहेश्वर-पिपरा मुख्य पथ एनएच 106 पर सोमवार की अहले सुबह बुढ़ावे मोड़ के समीप अपराधियों ने बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया. अपराधियों की शिकार बने बेरबन्ना गांव निवासी मो हलीम ने बताया कि सुबह करीब सवा पांच बजे वह अपने बाइक से ससुराल जा रहे थे. इस दौरान केला बागान के समीप […]

सिंहेश्वर. सिंहेश्वर-पिपरा मुख्य पथ एनएच 106 पर सोमवार की अहले सुबह बुढ़ावे मोड़ के समीप अपराधियों ने बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया. अपराधियों की शिकार बने बेरबन्ना गांव निवासी मो हलीम ने बताया कि सुबह करीब सवा पांच बजे वह अपने बाइक से ससुराल जा रहे थे. इस दौरान केला बागान के समीप अपराधियों ने रोक कर बाइक लूट ली. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >