सोलर योजना के लिए 21 लोगों ने किया आवेदन

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त सोलर योजना के तहत शुक्रवार को प्रखंड सभागार में जागरूकता व पंजीकरण शिविर लगाया गया.

चौसा. प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त सोलर योजना के तहत शुक्रवार को प्रखंड सभागार में जागरूकता व पंजीकरण शिविर लगाया गया. शिविर में लोगों को सोलर उर्जा अपनाने के लाभ सरकारी सब्सिडी व आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गयी. शिविर में करीब 21 लोगों का आवेदन प्राप्त आवेदनों का आन द स्पॉट निबटारा किया गया, अन्य लोगों को इस प्रक्रिया को अपनाने को कहा गया है. बिजली जेई राजीव रंजन ने बताया कि इस योजना के तहत घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर उपभोक्ता बिजली बिल में भारी राहत पा सकते हैं. इस योजना के तहत एक किलोवाट दस किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर सरकार द्वारा सब्सिडी भी दी जा रही है. बिजली विभाग के कार्यपालक सहायक प्रियंका राज ने बताया कि उपभोक्ता तीन सौ यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ उठा सकते हैं. शिविर में एएसबीएस ट्रेड प्रा लिमिटेड व रूजा एनर्जी सिस्टम के धीरज कुमार, वो कृष्णा कुमार के द्वारा लोगों को मौके पर ही आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध करायी गयी. शिविर में बिहार ग्रामीण बैंक स्टेट बैंक के अधिकारियों ने सरल ऋण प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >