54 फीट का कांवर लेकर दो हजार कांवडिये सिंहेश्वर स्थान पहंुचे

फोटो – कावंर 10कैप्शन – प्रतिनिधि, सिंहेश्वरसहरसा जिले के पस्तपार से करीब दो हजार कांवरियों का जत्था अगवानी घाट से जल भर कर 54 फीट का कांवर लेकर शुक्रवार को सिंहेश्वर स्थान पहुंच कर जलाभिषेक किया. यह जत्था सोमवार को पस्तपार से अगवानी के लिए निकला था. सिंहेश्वर में पान-मसाला पर प्रतिबंध के कारण बाजार […]

फोटो – कावंर 10कैप्शन – प्रतिनिधि, सिंहेश्वरसहरसा जिले के पस्तपार से करीब दो हजार कांवरियों का जत्था अगवानी घाट से जल भर कर 54 फीट का कांवर लेकर शुक्रवार को सिंहेश्वर स्थान पहुंच कर जलाभिषेक किया. यह जत्था सोमवार को पस्तपार से अगवानी के लिए निकला था. सिंहेश्वर में पान-मसाला पर प्रतिबंध के कारण बाजार बंद किया गया था़ हालांकि दोपहर बाद दुकानें खुलने लगी थी, लेकिन बिक्री नहीं होने के कारण दुकानदार निराश थे़ शाम करीब साढ़े तीन बजे अचानक ‘हर हर महादेव’ जय घोष से पूरा सिंहेश्वर गुंजायमान हो उठा़ देखते ही देखते पूरा बाजार श्रद्धालुओं से भर गया. पस्तपार से करीब दो हजार से भी अधिक कांवरिये बाबा पर जल चढ़ाने पहुंचे थे. 54 फीट के कांवर को काफी खूबसूरती से सजाया गया था़ श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या करीब आधी थी. साथ में ढोल और बाजे के साथ जय घोष किया जा रहा था़ इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया़ कांवरिये की सुरक्षा के लिए सिंहेश्वर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह दल बल के साथ आगे-आगे थे़ इस अनुपम नजारा को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोग एकि़त्रत हो गये़ इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी़ हालांकि कांवरिये थोड़ी ही देर में मंदिर परिसर पहंुच गये़ यहां महिलाएं और पुरुष दोनों बाबा के नाम का जयकारा लगाते हुए नाच रहे थे़ अबीर से सबके चेहरे रंगे थे़ श्रद्घालुओं ने बताया कि सिंहेश्वर नाथ के प्रति उनलोगों के मन में बड़ी आस्था है़ मंदिर परिसर में व्यवस्था के लिए प्रबंधक महेश्वर सिंह, मनोज ठाकुर सहित न्यास के अन्य कर्मी उपस्थित थे़ पंडा समाज की ओर से कलानंद ठाकुर, सितवेंद्र ठाकुर, कन्हैया ठाकुर आदि मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >