बाल दिवस पर खेल प्रतियोगिता आयोजित

शंकरपुर(मधेपुरा). प्रख्ंाड क्षेत्र में बाल दिवस के अवसर पर कई विद्यालयों में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. वहीं आवासीय विद्या विहार पब्लिक स्कूल कवियाही बजार के प्रांगण में विद्यालय के प्रचार्य राजेश कुमार के अध्यक्षता में खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें पहला टिम के कप्तान खुशबु कुमारी के साथ खुशबु नेहा, […]

शंकरपुर(मधेपुरा). प्रख्ंाड क्षेत्र में बाल दिवस के अवसर पर कई विद्यालयों में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. वहीं आवासीय विद्या विहार पब्लिक स्कूल कवियाही बजार के प्रांगण में विद्यालय के प्रचार्य राजेश कुमार के अध्यक्षता में खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें पहला टिम के कप्तान खुशबु कुमारी के साथ खुशबु नेहा, गुडि़या, रूपा, सनम, रिंकु , संगीता, रेणू, वहीं दुसरा टीम के कप्तान प्रतिक्षा कुमारी के साथ मन्नु , निशा, बेबी, रूबी, नीतू, नीलू, सोनू, कविता के द्वारा प्रतियोगिता किया गया. प्रतियोगिता में दुसरी टीम जीत हासिल की. मौके पर विद्यालय के संस्थापक देव नारायण यादव, अषांेक कुमार, प्रो अनमोल यादव , दीनानाथ ठाकुर, अजय कुमार यादव, सनोज कुमार, रमेष कुमार, मुकेष कुमार, षिवचन्द्र के साथ-साथ विद्यालय के सभी छात्र एवं छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित थे. चलाया गया स्वच्छता अभियान. शंकरपुर (मधेपुरा). प्रखंड क्षेत्र के कवियाही के हाट परिसर कवियाही समीप विद्या विहार पब्लिक स्कूल के शिक्षक एवं सिनीयर छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया. जिसकी अध्यक्षता रतन कुमार यादव एवं देवनारायण यादव कर रहे थे. मौके पर विद्यालय के प्रचार्य राजेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस स्वच्छता मिशन कार्यक्रम में एक जुट होकर अपने आस परोस के गांव में साफ सफाई के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया जाएगा. मौके पर शिक्षक अशोक कुमार, दिनानाथ ठाकुर, प्रो अनमोल यादव, अजय कुमार यादव, सनोज कुमार, रमेश कुमार, मुकेश कुमार, शिवचन्द्र कुमार, समाजसेवी बिनोद कुमार, पवन कुमार उर्फ पिंकु, डा चंदन कुमार, अशिश प्रेम , मुकेश कुमार दास झाड़ू लगाकर कार्यक्रम का शुरुआत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >