बाल दिवस पर निकाली अधिकार रैली

फोटो – रैली कैप्शन – मुरलीगंज (मधेपुरा). प्रखंड अंतर्गत मीरगंज में बाल दिवस के अवसर पर क्रिश्चन अस्पताल मधेपुरा के कार्यकर्ता ने रैली निकाली. मौके पर क्रिश्चयन अस्पताल के समुदायिक स्वास्थ्य एवं विकास कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली मीरगंज से जोरगामा तक चलाया गया. रैली के दौरान अनौपचारिक विद्यालय के 60 छात्र-छात्रा शामिल हुए. मुरलीगंज […]

फोटो – रैली कैप्शन – मुरलीगंज (मधेपुरा). प्रखंड अंतर्गत मीरगंज में बाल दिवस के अवसर पर क्रिश्चन अस्पताल मधेपुरा के कार्यकर्ता ने रैली निकाली. मौके पर क्रिश्चयन अस्पताल के समुदायिक स्वास्थ्य एवं विकास कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली मीरगंज से जोरगामा तक चलाया गया. रैली के दौरान अनौपचारिक विद्यालय के 60 छात्र-छात्रा शामिल हुए. मुरलीगंज प्रखंड के जोरगामा, दीनापट्टी, रामपुर, जीतापुर, एवं पोखराम परमान्दपुर पंचायत में इस कार्यक्रम को सफलता के साथ चलाया जा रहा है. क्रिश्चयन अस्पताल मधेपुरा द्वारा आयोजित इस रैली का मुख्य उदेश्य विभिन्न विद्यालय में शिक्षा से वंचित बच्चो को शिक्षा के मुख्यधारा में जोड़ने एवं बाल अधिकार के बारे ग्रामीणों में जागरूकता लाकर कर बच्चों को बाल मजदुरी एवं बाल विवाह से मुक्त कराना है. रैली को सफल बनाने में अनौपचारिक विद्यालय के शिक्षक प्रभात कुमार, अखिलेश कुमार, मो इस्माइल, आशा कुमारी, जॉनसॉन, एवं श्रीमान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >