डीएम से ग्रामीणों ने की शिकायत

मधेपुरा. गुरुवार को डीएम के जनता दरबार में चौसा के लालजीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्रवृत्ति एवं पोशाक राशि में गबन करने का मामले की शिकायत ले कर ग्रामीण पहंुचे. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विद्यालय में 2011-12, 12-13 एवं 13 – 14 वित्तीय वर्ष के दौरान पोशाक की राशि का पूर्णतया गबन कर लिया […]

मधेपुरा. गुरुवार को डीएम के जनता दरबार में चौसा के लालजीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्रवृत्ति एवं पोशाक राशि में गबन करने का मामले की शिकायत ले कर ग्रामीण पहंुचे. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विद्यालय में 2011-12, 12-13 एवं 13 – 14 वित्तीय वर्ष के दौरान पोशाक की राशि का पूर्णतया गबन कर लिया गया है. विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष तथा सचिव ने इसकी लिखित सूचना संबंधित पंचायत के मुखिया और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भी दी. इस आवेदन में सैंकड़ों ग्रामीण ने हस्ताक्षर किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. जिलाधिकारी ने इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी को जांच कराने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >