फोटो- कॉलेज 15 कैप्सन- पीएस कॉलेज में स्नातक द्वितीय खंड के परीक्षा फार्म भरने के लिए कतारबद्ध छात्र व छात्राएं प्रतिनिधि, मधेपुराभूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों में स्नातक द्वितीय खंड के परीक्षा फार्म भरने के लिए छात्रों की भारी भीड़ उमड़ रही है. गुरुवार को टीपी कॉलेज, पीएस कॉलेज एवं कॉमर्स कॉलेज में फार्म भरने के लिए छात्रों की लंबी कतार देखी गयी. इस दौरान छात्रों टीपी कॉलेज में प्राचार्य डा सुरेश प्रसाद यादव, डा जवाहर पासवान एवं डा कपिलदेव प्रसाद छात्रों को सुविधाजनक फार्म भरवाने के लिए मुस्तैद दिखे. वहीं पीएस कॉलेज में प्राचार्य डा केपी यादव खुद से मोरचा संभाले हुए थे. पीएस कॉलेज में गुरुवार को फार्म भरने के लिए अचानक छात्रों की भीड़ उमड़ गयी. मौके पर प्राचार्य भीड़ को नियंत्रित करते हुए छात्रों को कतारबद्ध कर रहे थे. इस दौरान देखा गया कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को फार्म भरने के लिए प्राचार्य मदद कर रहे थे. वहीं कॉमर्स कॉलेज में प्राचार्य डा हिरा नंद मंडल पूरे मुस्तैदी के साथ छात्रों का फार्म भरवा रहे थे. इस दौरान छात्रों के भीड़ को नियंत्रित करने में कॉलेज के शिक्षक व कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. गौरतलब है कि बुधवार से स्नातक तृतीय खंड की परीक्षा शुरू होने के कारण छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. परीक्षा के दौरान कॉलेजों में पठन-पाठन के अलावा अन्य कार्य बाधित रहती है.
फार्म भरने के लिए कॉलेज में उमड़े विद्यार्थी
फोटो- कॉलेज 15 कैप्सन- पीएस कॉलेज में स्नातक द्वितीय खंड के परीक्षा फार्म भरने के लिए कतारबद्ध छात्र व छात्राएं प्रतिनिधि, मधेपुराभूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों में स्नातक द्वितीय खंड के परीक्षा फार्म भरने के लिए छात्रों की भारी भीड़ उमड़ रही है. गुरुवार को टीपी कॉलेज, पीएस कॉलेज एवं कॉमर्स कॉलेज में […]
