सार्वजनिक भैंसा का चोर गिरफ्तार

घैलाढ़ (मधेपुरा). थाना अंतर्गत चित्ती पंचायत के चिकनोटवा गांव के चंदेश्वरी यादव को सार्वजनिक भैंसा चोरी कर बेचने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार गांव के सुखा यादव ने चार पांच माह पूर्व थाने में आवेदन देकर सार्वजनिक भैंसा के चोरी का मामला दर्ज करवाया था. गुप्त सूचना के आधार […]

घैलाढ़ (मधेपुरा). थाना अंतर्गत चित्ती पंचायत के चिकनोटवा गांव के चंदेश्वरी यादव को सार्वजनिक भैंसा चोरी कर बेचने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार गांव के सुखा यादव ने चार पांच माह पूर्व थाने में आवेदन देकर सार्वजनिक भैंसा के चोरी का मामला दर्ज करवाया था. गुप्त सूचना के आधार पर घैलाढ़ पुलिस बुधवार की शाम मवेशी हटिया से लौट रहे चंदेश्वरी यादव को पुलिस ने फुलकाहा चौक के समीप गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष पवन पासवान बताया कि थाना कांड संख्या 324/14 धरा 379 भादवी के तहत आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >