जल्द होगा सड़क का निर्माण

फुलौत (मधेपुरा). चौसा प्रखंड के फुलौत पश्चिमी ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या सात में पीसीसी सड़क ढलाई का रास्ता साफ हो गया है. जल्द ही अब सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया जायेगा. ज्ञात हो कि सड़क निर्माण का कार्य विगत कुछ माह से बाधित था. इसका कारण सड़क पर अतिक्रमण बताया जा रहा था. […]

फुलौत (मधेपुरा). चौसा प्रखंड के फुलौत पश्चिमी ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या सात में पीसीसी सड़क ढलाई का रास्ता साफ हो गया है. जल्द ही अब सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया जायेगा. ज्ञात हो कि सड़क निर्माण का कार्य विगत कुछ माह से बाधित था. इसका कारण सड़क पर अतिक्रमण बताया जा रहा था. गुरुवार को ग्रामीणों के साथ मुखिया रामदेव मेहता ने अतिक्रमण करने वालों से बातचीत की. उनलोगों ने सड़क के लिए अतिक्रमण हटाने का वादा किया. इसके बाद ग्रामीणों में खुशी देखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >