मधेपुरा पुलिस की 24 घंटे की कार्रवाई: 18 अभियुक्त गिरफ्तार, 1.86 लाख से अधिक राशि वसूली

न्यायालय के आदेश पर दो अभियुक्तों को रिकॉल पर मुक्त किया गया.

मधेपुरा मधेपुरा पुलिस ने बीते 24 घंटों में अपराध नियंत्रण को लेकर सघन अभियान चलाते हुए कार्रवाई की है. पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार कुल 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 14 को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस कार्रवाई के दौरान शराब से जुड़े मामलों में भी सख्ती बरती गई. एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि सात लोगों को शराब सेवन के आरोप में पकड़ा गया. इसके अलावा वारंट के आधार पर दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई. वहीं, न्यायालय के आदेश पर दो अभियुक्तों को रिकॉल पर मुक्त किया गया. पूर्व के कांडों में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य मामलों में पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है. वाहन जांच अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल एक लाख 86 हजार 500 रुपये की राशि वसूली गई. इसके साथ ही अन्य बरामदगी में 38 लीटर देशी चुलाई शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >