अक्षर आंचल मेला आयोजित

मधेपुरा. मौलाना अबूल कलाम आजाद के जन्मदिन पर अयोजित शिक्षा दिवस के अवसर पर जिले में चल रहे महादलित अल्पसंख्यक एवं अति पिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के द्वारा जिले के सभी संकुल संसाधन केंद्र में अक्षर मेला का आयोजन किया गया. मेले में काफी संख्या में अर्ध साक्षर एवं नव साक्षर महिलाओं ने विभिन्न […]

मधेपुरा. मौलाना अबूल कलाम आजाद के जन्मदिन पर अयोजित शिक्षा दिवस के अवसर पर जिले में चल रहे महादलित अल्पसंख्यक एवं अति पिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के द्वारा जिले के सभी संकुल संसाधन केंद्र में अक्षर मेला का आयोजन किया गया. मेले में काफी संख्या में अर्ध साक्षर एवं नव साक्षर महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिता में शामिल हुई. इस अवसर पर महिलाओं को पुरस्कार भी प्रदान किया गया. साथ ही जिले के कई संकुल में भी अक्षर मेला का आयोजन किया गया. राज्य स्तर पर तीन दिनों तक चलने वाले शिक्षा दिवस के मौके पर जिले में भी तीन दिन तक अक्षर मेला का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम डीपीओ साक्षरता सुरेन्द्र प्रसाद, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक जानेश्वर शर्मा, जिला कार्यक्रम समन्वयक मुरलीधर एवं सभी केआरपी की देख रेख में चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >