फोटो – वितरण 01कैप्शन – चेक प्रदान करते बीडीओ. बीडीओ के द्वारा नीतू को दिया गया छात्रवृत्ति राशि का चेक प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंजअनुमंडल मुख्यालय स्थिति एसबीजेएस +2 हाइ स्कूल में अध्ययनरत इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष की छात्रा नीतू कुमार का चयन इंडियन ऑयल शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना 2014 के लिए किया गया. उक्त योजना के तहत मंगलवार को बीडीओ सुजीत कुमार राउत ने स्कूल प्रांगण में 12 हजार रुपये का चेक छात्रा नीतू कुमारी को प्रदान किया. इस अवसर पर बीडीओ राउत ने कहा यह राशि उक्त छात्रा को दो वर्षों तक मिलेगा. यानी प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये अध्ययन के लिए मिलेगा. उक्त अनुमंडल क्षेत्र से एक मात्र मेधावी छात्रा का राष्ट्रीय स्तर के इंडियन ऑयल मेरिट छात्रवृत्ति योजना के लिए चयनित किये जाने पर स्थानीय लोगों के बीच खुशियां देखी जा रही है. उदाकिशुनगंज प्रखंड के तहत खोड़ा गंज गांव के गोपाल मिश्र की पुत्री नीतू विज्ञान संकाय की छात्रा है. इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मो उस्मान अली, शिक्षक महेंद्र कुमार गुप्ता, अरुण कुमार यादव, स्वर्ण लता कुमारी, अरविंद कुमार सिंह, संजय कुमार, आशुतोष कुमार, अमित कुमार सिंह, सोमना कुमार, रेणु उमेश कुमार, सुधीर कुमार, शेखर सुमन, महेश शर्मा, सहायक पुलकित प्रसाद साह, शिक्षा प्रेमी खोखा सिंह, आशिष कुमार मिश्र उपस्थित थे.
इंडियन ऑयल मेरिट छात्रवृत्ति के लिए एसबीजेएस +02 की छात्रा का चयन
फोटो – वितरण 01कैप्शन – चेक प्रदान करते बीडीओ. बीडीओ के द्वारा नीतू को दिया गया छात्रवृत्ति राशि का चेक प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंजअनुमंडल मुख्यालय स्थिति एसबीजेएस +2 हाइ स्कूल में अध्ययनरत इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष की छात्रा नीतू कुमार का चयन इंडियन ऑयल शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना 2014 के लिए किया गया. उक्त योजना के तहत मंगलवार को […]
