प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंजस्थानीय थानाध्यक्ष के दफ्तर में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में तकरीबन दो दर्जन मामलों का निष्पादन किया गया. खास कर भूमि विवाद का मामला अधिक था. जनता दरबार में उपस्थित सीओ श्यामानंद झा ने बताया कि थाना मुख्यालय के अलावे बड़ी रणपाल, लक्ष्मीपुर, रोमपुर खोड़ा, बुधमा, नयानगर, पीपरा करौती, खाड़ा, बराही आनंदपुरा जैसे अन्य ग्राम पंचायतों के भूमि विवाद सहित छोटे-छोटे लड़ाई-झगड़े के दो दर्जन मामलों का निबटारा किया गया. लेकिन जो मामले उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर के थे वैसे लोगों को सक्षम पदाधिकारी के पास जाने का सुझाव दिया गया. जनता दरबार में सीआइ रमेश कुमार, दारोगा आरसी उपाध्याय, राजेश कुमार, रवींद्र नारायण सिंह, अरुण प्रसाद सिंह, सुभाष नारायण सिंह उपस्थित थे.
जनता दरबार में निबटाये गये दर्जनों मामले
प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंजस्थानीय थानाध्यक्ष के दफ्तर में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में तकरीबन दो दर्जन मामलों का निष्पादन किया गया. खास कर भूमि विवाद का मामला अधिक था. जनता दरबार में उपस्थित सीओ श्यामानंद झा ने बताया कि थाना मुख्यालय के अलावे बड़ी रणपाल, लक्ष्मीपुर, रोमपुर खोड़ा, बुधमा, नयानगर, पीपरा करौती, खाड़ा, बराही आनंदपुरा जैसे अन्य […]
