विवि में किया गया पौध रोपण

फोटो- पौधारोपण 20कैप्शन- विवि में पौध रोपण करते प्रोवीसी व अन्य प्रतिनिधि, मधेपुरा भूपेंद्र नारायण मंडल विवि परिसर स्थिति पीजी जंतु विज्ञान विभाग में सोमवार को मौखिक परीक्षा का आयोजन किया गया. जिसमें शोधार्थी छात्र ब्रजेश कुमार सिंह ने भाग लिया. इस मौके पर विवि परिसर में पौध रोपण कार्यक्रम चलाया गया. मौके पर प्रतिकुलपति […]

फोटो- पौधारोपण 20कैप्शन- विवि में पौध रोपण करते प्रोवीसी व अन्य प्रतिनिधि, मधेपुरा भूपेंद्र नारायण मंडल विवि परिसर स्थिति पीजी जंतु विज्ञान विभाग में सोमवार को मौखिक परीक्षा का आयोजन किया गया. जिसमें शोधार्थी छात्र ब्रजेश कुमार सिंह ने भाग लिया. इस मौके पर विवि परिसर में पौध रोपण कार्यक्रम चलाया गया. मौके पर प्रतिकुलपति डॉ जयप्रकाश नारायण झा, सिंहेश्वर विधायक डॉ रमेश ऋषिदेव, बिहार विवि के डॉ अमरनाथ झा, विभागाध्यक्ष डॉ डीएन सिंह, प्रभारी कुलसचिव डॉ बीएन विवेका, पीजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ नरेंद्र श्रीवास्तव, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ अवधेश कुमार सिंह, राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ रमानंद सिंह सहित अन्य पदाधिकारी ने पौध रोपण किया. इस दौरान छात्र नेता राहुल कुमार, विभाष कुमार सिंह, चंदन कुमार, श्रीकांत राय सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे. इससे पहले पीजी जंतु विज्ञान में आयोजित मौखिक परीक्षा में पर्यवेक्षकों ने पीएचडी के छात्र ब्रजेश कुमार सिंह से कई कठिन प्रश्नों का जवाब मांगा. सभी प्रश्नों का एक-एक कर बड़े सरलता के साथ छात्र ब्रजेश कुमार ने जवाब दिया. पर्यवेक्षक के रूप में बिहार विवि के डॉ अमरनाथ झा के अलावा अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >