Madhepura उदाकिशुनगंज में दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय छात्र की मौत

मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित पटेल चौक और कॉलेज चौक के बीच एनएच-106 पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया.

उदाकिशुनगंज,मधेपुरा से कौनैन बशीर की रिपोर्ट : Madhepura News : मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित पटेल चौक और कॉलेज चौक के बीच एनएच-106 पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के जमुनिया निवासी अरविंद यादव के 14 वर्षीय पुत्र देवराज कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि देवराज कुमार साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रहे थे. इसी दौरान उदाकिशुनगंज से मधेपुरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया. खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था तथा लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >