घर में अकेली पाकर विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, भागने के दौरान आरोपित का...

मधेपुरा :बिहारके मधेपुरा में रतवारा थाना क्षेत्र के खापुर गांव में एक विक्षिप्त महिला के साथ बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत पीड़िता के पति शंभु सिंह ने थाना में दिये आवेदन में बताया है कि बुधवार की शाम मुकेश कुमार सिंह पिता बेदो सिंह खापुर निवासी मेरे घर में उस […]

मधेपुरा :बिहारके मधेपुरा में रतवारा थाना क्षेत्र के खापुर गांव में एक विक्षिप्त महिला के साथ बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत पीड़िता के पति शंभु सिंह ने थाना में दिये आवेदन में बताया है कि बुधवार की शाम मुकेश कुमार सिंह पिता बेदो सिंह खापुर निवासी मेरे घर में उस वक्त घुस गया. उसवक्त मेरी विक्षिप्त पत्नी घर में अकेली थी. मौके का फायदा उठाकर वह दुष्कर्म करने लगा.इसदौरान मेरी पत्नी के चिल्लाने पर आस पड़ोस के लोगवहांजुटने लगे. जिसकेबादआरोपीमौके से फरार हो गया.

पति ने आवेदन में बताया कि आरोपित को मौके से फरार होते हुए वहां मौजूद लोगों नेभी देखा. भागने के दौरान मुकेश कुमार सिंह का मोबाइल छूट गया. जिसे लोग ने जब्त कर लिया. मेरी पत्नी मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जिसका इलाज चल रहा है. इस बाबत रतवारा सहायक थाना अध्यक्ष रामनिवास सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >