दो स्थानों पर कुश्ती का हुआ आयोजन

सरायगढ़ : कार्तिक पूर्णिमा मेला के शुभ अवसर पर मंगलवार को सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के बैसा एवं पुरानी भपटियाही में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. वैसा में कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ मेला अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष सह लौकहा सरपंच सत्यार्थ प्रकाश, भाजपा मंडल महामंत्री मुकेश कुमार मेहता ने पहलवानों को हाथ मिलाकर […]

सरायगढ़ : कार्तिक पूर्णिमा मेला के शुभ अवसर पर मंगलवार को सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के बैसा एवं पुरानी भपटियाही में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. वैसा में कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ मेला अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष सह लौकहा सरपंच सत्यार्थ प्रकाश, भाजपा मंडल महामंत्री मुकेश कुमार मेहता ने पहलवानों को हाथ मिलाकर किया.

श्री यादव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा मेला के शुभ अवसर पर उच्च विद्यालय वैसा के बगल में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है.
भाजपा मंडल महामंत्री ने बताया कि किशन देव पहलवान मधुबनी, काला चीता पहलवान मध्य प्रदेश, संजय पहलवान नेपाल, बाबा पहलवान इलाहाबाद, संजू पहलवान उत्तर प्रदेश, मंगला पहलवान गाजीपुर, पवन पहलवान गोरखपुर, राजकुमार पहलवान मध्यप्रदेश, अनुप पहलवान अयोध्या, गुड्डू पहलवान बनारस, राहुल पहलवान कानपुर सहित अन्य राज्यों से पहलवानी कुश्ती करने आए हैं.
इस मौके पर भाजपा नेता राधेश्याम मेहता, राजकुमार मेहता, मोद नारायण मेहता, श्रीप्रसाद मेहता, अखिलेश कुमार, सुधीर कुमार, संजय कुमार, शंभू शर्मा, बालचंद मुखिया, चेत नारायण मेहता आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >