कटिहार/मधेपुरा : ठनके की चपेट में आने से चार की मौत

कटिहार/मधेपुरा : ठनके की चपेट में आने से बुधवार को एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गयी. कटिहार के कदवा प्रखंड की कुर्सेल पंचायत के कचौरा गांव निवासी नरेश विश्वास व उनकी पत्नी भुटकी देवी ठनके की चपेट में आ गये. इससे भुटकी देवी की मौत हो गयी. वहीं, चौकी गांव में चंचल […]

कटिहार/मधेपुरा : ठनके की चपेट में आने से बुधवार को एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गयी. कटिहार के कदवा प्रखंड की कुर्सेल पंचायत के कचौरा गांव निवासी नरेश विश्वास व उनकी पत्नी भुटकी देवी ठनके की चपेट में आ गये. इससे भुटकी देवी की मौत हो गयी.
वहीं, चौकी गांव में चंचल साह व डंडखोरा प्रखंड की द्वाशय पंचायत के मगुरजान निवासी शेख अब्बास की 15 वर्षीया पुत्री टुनटुनी खातून की मौत हो गयी. दूसरी ओर पुरैनी (मधेपुरा) के दुर्गापुर गोट बस्ती में बुधवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत होगी. बारिश के दौरान खेत से घास लेकर पति के साथ लौट रही दुर्गापुर गोठ बस्ती के वकील मंडल की पत्नी चंपा देवी की ठनके की चपेट में आने से मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >