मधेपुरा : नशे में जेलर ने महिला सिपाही से किया अभद्र व्यवहार, गिरफ्तार

रविवार देर रात की घटना, शराब पीकर जेलर ने की थी मारपीट उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) : अनुमंडल उपकारा के जेलर भोला प्रसाद को शराब पीने व महिला सिपाही के साथ मारपीट के मामले में जेल भेज दिया गया है. इस मामले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. जानकारी मिली की एक महिला सिपाही के […]

रविवार देर रात की घटना, शराब पीकर जेलर ने की थी मारपीट
उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) : अनुमंडल उपकारा के जेलर भोला प्रसाद को शराब पीने व महिला सिपाही के साथ मारपीट के मामले में जेल भेज ��िया गया है. इस मामले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. जानकारी मिली की एक महिला सिपाही के साथ जेलर ने मारपीट किया और शराब नशे में धुत थे. मामले को लेकर जब महिला कर्मी से जानकारी ली गयी तो यह मामला महिला के सम्मान को तारतार करने वाला था. गौरतलब है कि उपकारा में तैनात महिला सिपाही ने जेलर के ऊपर मारपीट का आरोप लगाया है.
महिला सिपाही का कहना है कि रविवार की देर रात 12 से एक एक बजे के बीच वॉच टावर ड्यूटी पर तैनात थी. 1 से 3 बजे की ड्यूटी समय निर्धारित थी. इसी बीच में जेलर भोला प्रसाद के द्वारा बुलाया गया. बुलाकर उन्होंने कहा कि तुमको आज ड्यूटी नहीं करना है.
चाभी जमा करो. चाभी जमा करने जेलर के कार्यालय में गये. कार्यालय पहुंचते ही जेलर के द्वारा गाली गलौज किया जाने लगा. नजदीक आने पर पता चला कि जेलर शराब के नशे में धुत हैं. आगे महिलाकर्मी ने बताया कि गाली-गलौज का कारण पूछे जाने पर मारपीट किया जाने लगा. मारपीट करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया. इतना ही नहीं महिला कर्मी का मोबाइल भी फोड़ दिया. शिकायत करने की बात पर कहा गया कि वे जेलर हैं उनका कुछ नहीं होगा.
ज्ञात हो कि महिला कर्मी दो वर्षों से उपकारा में कक्षपाल के पद पर कार्यरत थी. सूचना पर एसडीओ के द्वारा जांच टीम गठित कर जेलर की ब्रेथएनलाइजर से जांच की गयी, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई. एसडीएम एसजेड हसन ने बताया कि जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >