मधेपुरा : केंद्र सरकार के बहुजन विरोधी निर्णय के विरुद्ध मंगलवार को भारत बंद का आयोजन किया गया. बंद का आह्वान संविधान बचाओ संघर्ष समिति व अन्य सामाजिक-राजनैतिक संगठनों के द्वारा किया गया. भारत बंद 13 पॉइंट रोस्टर से आरक्षण समाप्त किए जाने, आदिवासियों को वनक्षेत्र से निकाले जाने, एससी, एसटी और ओबीसी के हक और अधिकार की रक्षा के लिए एक दिवसीय भारत बंद किया गया.
मंगलवार को मधेपुरा में भी समाजवादी पार्टी, सीपीआई माले, आरएलएसपी, राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ, जेनएयू शिक्षक संघ, बसपा, भीमआर्मी, भीमसेना, ओबीसी महासभा, बामसेफ, बहुजन मुक्ति पार्टी, समता सैनिक दल, राष्ट्रीयआदिवासी छात्र संघ, यादव सेना, राष्ट्रीय मुसलिम मोर्चा, झारखंड मुक्ति मोर्चा दलों के संचालन में पूरे जिले का चक्का जाम कर पूर्ण रूपेण बाजार बंद करवाया गया. सभी नेताओं ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है. संविधान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.
संविधान के साथ हो रहा है खिलवाड़ . राजद विधायक प्रो चंद्रशेखर यादव ने कहा कि 13 प्वाइंट रोस्टर जो भारत के संविधान के साथ खिलवाड़ किया गया है, उसके खिलाफ में एससी – एसटी पूरे भारत को बंद किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा एवं केंद्र की मोदी सरकार बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर के संविधान को खत्म करके मनुवादी व्यवस्था लाना चाहती है. जिसके खिलाफ महागठबंधन की सभी पार्टी ने एकता का परिचय देते हुए पूरे भारत को बंद कर दिया है.
संविधान को खत्म करने की चल रही साजिश. मौके पर राजद जिलाध्यक्ष देव किशोर यादव एवं डा जवाहर पासवान ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार हुई है तब से बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर के संविधान को खत्म करने की साजिश चल रही है. राजद छात्र नेता सह टीपी कॉलेज काउंसिल मेंबर सोनू यादव ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा संसदीय प्रणाली की धज्जियां उड़ाई जा रही है.
छात्र राजद विश्वविद्यालय अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि हमारे गठबंधन के नेता को सभी जाति, वर्गों, धर्मों के भविष्य की चिंता है. लोजद जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव, बहुजन मुक्ति पार्टी जिलाध्यक्ष दिनेश ऋषिदेव, भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज राम, महासचिव रणधीर राणा, सुमन यादव, बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय संयोजक मनोज कुमार यादव, राष्ट्रीय मुशलिम मोर्चा के बिहार प्रभारी दयानंद बौद्ध, बीवीएम के प्रदेश अध्यक्ष राहुल पासवान, मोहन माही, युवा राजद के प्रदेश महासचिव अमरेन्द्र कुमार यादव, राजद नेता संजय यादव, डा सुरेश यादव, संतोष संगम, निषांत यादव, छात्र राजद के सोनू यादव, ऋषिकेश, भावेश कुमार, संजीव कुमार, नवनीत कुमार, प्रखंड अध्यक्ष मंजेश यादव, महासचिव कुंदन यादव, महासचिव अमरेश यादव, विवि महासचिव राहुल यादव, छात्र नेता राजीव, दिलखुश कुमार, महासचिव राकेश यादव, बीएनएमभी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, छात्र नेता रोशन यादव, उपाध्यक्ष रितेश यादव, राजेश कुमार, गोपाल यादव, ऋषिकेश, अविनाश, नेता भगवान जी, चंदन यादव, ललन कुमार, सोनू कुमार, अमित कुमार, अंकेश यादव सहित अन्य महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे.
