जन-जन का विश्वास मेरे साथ है :पप्पू

जीतापुर : मुरलीगंज प्रखंड के भतखोरा बाजार में मधेपुरा लोकसभा की राजद प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने सांप्रदायिकता के खिलाफ एवं विकास के लिए राजद के लालटेन छाप को वोट देकर जिताने की अपील की. इस दौरान रामपुर, जोरगामा, पड़वानवटोल, जीतापुर में अभियान चलाया. इस मौके पर युगल किशोर […]

जीतापुर : मुरलीगंज प्रखंड के भतखोरा बाजार में मधेपुरा लोकसभा की राजद प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने सांप्रदायिकता के खिलाफ एवं विकास के लिए राजद के लालटेन छाप को वोट देकर जिताने की अपील की. इस दौरान रामपुर, जोरगामा, पड़वानवटोल, जीतापुर में अभियान चलाया. इस मौके पर युगल किशोर यादव, बसंत प्रसाद गुप्ता, प्रवेश यादव, बैजनाथ पासवान, शिवमणी, अरविंद, गोपी कृष्ण सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

उधर, घैलाढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, लोकसभा प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने विभिन्न जगहों पर जनसंपर्क किया. इस दौरान घैलाढ़ के पतराहा चौक पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पप्पू का स्वागत किया. मुसरहनयां, खोजरी, बनचौलहा, पथराहा आदि जगहों पर जनसंपर्क करते हुए पप्पू ने कहा कि मैं आपके घर का बेटा-भाई तथा आपके परिवार का एक सदस्य हूं. मैं कुरसी के लिए राजनीति नहीं करता. चुनाव बाद भी आपलोगों से इसी तरह मिलता रहूंगा. जन -जन का विश्वास मेरे साथ है. तभी घर-घर में बहू- बेटी व मां का प्यार मुङो मिल रहा है. जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. मौके पर छतरी यादव, प्रदेश महासचिव रंजीत यादव, कैलाश यादव, सरपंच राम, श्याम यादव, यादव, अभय कुमार मुन्ना, संजय यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >