सड़क पर लगता है मछली बाजार, जाम से लोग परेशान

मछली से आने वाले दुर्गंध के कारण महामारी फैलने की लगी रहती है आशंका ऑटो चालक भी करते हैं मनमानी चौसा : स्थानीय थाना गेट के सामने मछली बाजार लगाये जाने के कारण आसपास के इलाके में महामारी फैलने की आशंका रहती है. साथ ही बाजार लगाने के कारण सड़क पर जाम लग जाती है. […]

मछली से आने वाले दुर्गंध के कारण महामारी फैलने की लगी रहती है आशंका

ऑटो चालक भी करते हैं मनमानी
चौसा : स्थानीय थाना गेट के सामने मछली बाजार लगाये जाने के कारण आसपास के इलाके में महामारी फैलने की आशंका रहती है. साथ ही बाजार लगाने के कारण सड़क पर जाम लग जाती है. इसके कारण शाम होते ही सड़कों पर गाड़ी की कतार लग जाती है. मछली बाजार रहने के कारण बस स्टैंड आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. मछली से आने वाले दुर्गंध के कारण महामारी फैलने की आशंका बनी रहती है. यदि समय रहते समस्या से निजात नहीं मिला, तो आये दिन महामारी होना तय है. यहां तक कि आॅटो चालक मनमानी की कारण जाम की समस्या होती है. ऑटो चालक सवारी को चढ़ाने के लिए बीच सड़क पर ही गाड़ी खड़ी कर देता है.
कहते हैं स्थानीय लोग
जदयू के प्रखंड उपाध्यक्ष अबूसालेह सिद्दीकी ने कहा कि मछली बाजार लगने से संक्रमित बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है. सड़क के किनारे मछली बाजार लगना उचित नहीं है. यहां तक कि अंचलाधिकारी को चाहिये कि स्थायी जगह पर जाने के लिए कहा जाय. ताकि मछली बेचने वाले बेरोजगार न हो. जदयू के प्रखंड सचिव नरेश ठाकुर निराला ने कहा कि मछली बाजार लगने के लिए स्थायी जगह पर होना चाहिए , ताकि सड़क पर जाम नहीं हो. लोजपा प्रखंड अध्यक्ष मो मनोवर हुसैन ने कहा कि बस स्टैंड से सटे होने से रोजाना सैकड़ों यात्री इस दुर्गंध से परेशान हो जाते है. मुखिया प्रतिनिधि अभिनंदन कुमार मंडल ने बताया कि चौसा से फुलौत मार्ग विजय घाट, नवगछिया मार्ग होने पर गाड़ी की संख्या बढ़ने लगे है. इससे सड़क के किनारे मछली बाजार लगना उचित नहीं है. लोजपा के प्रखंड उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि चौसा थाना के सटे व बस स्टैंड पर अवस्थित मछली बाजार उचित नहीं है. युवा जदयू के मंटू मंडल, सम्राट यादव, राहुल पासवान ने कहा कि मछली बाजार लगने के साथ साथ ऑओ चालक मनमानी से भी सड़क अतिक्रमित कर जाम लगा देते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >