पंसस की बैठक . कई योजनाओं पर हुई चर्चा
बिहारीगंज : प्रखंड मुख्यालय स्थित विकास भवन में पंचायत समिति की बैठक प्रमुख राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता हुई, जिसमें प्रखंड में विकास को लेकर मनरेगा, फसल क्षति का पैसा किसानों को नहीं मिलने, आवास योजना, लाभुकों को पेंशन नहीं मिलने, कन्या विवाह की राशि, पंचायत समिति की योजना सहित कई योजनाओं पर चर्चा हुई. बैठक में पड़रिया व लक्ष्मीपुर लालचंद मुखिया ने प्रखंड में जविप्र में हो रहे अनियमितता व धांधली का मुद्दा उठाया गया. पंचायत स्तर पर निगरानी समिति गठित नहीं रहने के कारण सदस्यों ने आपूर्ति निरीक्षक अरविंद कुमार की कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त किया. बैठक में गड़बड़ी की जांच को लेकर पांच सदस्यीय प्रखंड स्तरीय निगरानी समिति गठित करने की बात कही गयी.
मौके पर बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी विपिन कुमार, सीओ नवीन शर्मा, पीएचसी प्रभारी डा समीर कुमार दास, मनरेगा पीओ अवनि कुमार सिंह, जिप सदस्या मधु देवी, उप प्रमुख कृष्ण कुमार, मुखिया अरविंद अमर, महबूब आलम, विजय कुमार, रंधीर कुमार, मीना देवी, रीता देवी, सुमित्रा देवी, कल्पना कुमारी, नूतन देवी, पंसस प्रदीप कुमार साह आदि मौजूद थे.
