अंतरजिला बाइक लूट गिरोह के आधा दर्जन सदस्य धराये

कामयाबी. पांच मोटरसाइकिल, पिस्टल व कारतूस बरामद मोटरसाइकिल छीन कर फिर मोटरसाइकिल मालिक के पास आदमी भेजकर करते थे वापसी का सौदा वन मिस्टेक गेम ओवर रखा था गिरोह का नाम, उसी तर्ज पर देते थे अपराध को अंजाम सदर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी ने किया गिरोह के क्रियाकलाप का खुलासा मधेपुरा : […]

कामयाबी. पांच मोटरसाइकिल, पिस्टल व कारतूस बरामद

मोटरसाइकिल छीन कर फिर मोटरसाइकिल मालिक के पास आदमी भेजकर करते थे वापसी का सौदा
वन मिस्टेक गेम ओवर रखा था गिरोह का नाम, उसी तर्ज पर देते थे अपराध को अंजाम
सदर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी ने किया गिरोह के क्रियाकलाप का खुलासा
मधेपुरा : अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस के सोमवार की रात कामयाबी से भरी रही. पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित विशेष टीम ने न केवल आधा दर्जन अंतर जिला अपराधियों को गिरफ्तार किया. बल्कि उनके पास से पांच मोटरसाइकिल भी बरामद किया. जिनमें तीन बिना नंबर के तथा दो पर नंबर अंकित है. वहीं एक पिस्टल दो जिंदा कारतूस समेत सात मोबाइल भी पकड़ा गया है. इस बाबत एसपी विकास कुमार ने मंगलवार को सदर थाना में आयोजित प्रेस वर्ता में बताया कि सोमवार की रात्रि सदर थाना क्षेत्र के साहुगढ़ मवेशी उप स्वास्थ्य केंद्र के पास छह कुख्यात अपराधियों को पांच मोटरसाइकिल, सात मोबाइल, एक देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
एसपी ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में सदर थानाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार महतो समेत पुअनि अरूण कुमार, पुसअनि संतोष कुमार दीक्षित एवं कमांडो सिपाही विपिन कुमार, उदय कुमार के साथ एक टीम का गठन कर तत्काल कार्रवाई हेतु भेजा गया.
त्वरित कार्रवाई से हो सकी गिरफ्तारी संभव : गठित टीम के साहुगढ मवेशी उप स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंचते ही वहां मौजूद करीब 7 से 8 की संख्या में अपराधी मोटरसाइकिल लेकर भागने लगे. जिसे पुलिस के द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया.
पकड़ये युवक में रत्नेश कुमार पिता उमेश दास घर साहुगढ बाजार टोला, धीरज कुमार साह पिता अशोक साहुगढ़ बाजार टोला दोनों जिला मधेपुरा, दिलखुश कुमार पिता मिथिलेश कुमार तीरी बराही सौरबाजार जिला सहरसा, रोनक कुमार पिता राजेंद्र प्रसाद यादव साहुगढ दीवानी टोला, अजय कुमार पिता अशोक यादव घर सुरमाहा जिला मधेपुरा, अमन कुमार पिता मूलचंद यादव साहुगढ दिवानी टोला मधेपुरा शामिल है. इन अपराध कर्मी के पास एक लाल रंग की बुलेट मोटरसाइकिल, एक ग्लैमर मोटरसाइकिल, एक स्पलैंडर मोटरसाइकिल बिना नंबर की
बरामद हुई. इसके अलावा दो हीरो मोटरसाइकिल जिस पर बीआर 43एच8150 तथा बीआर 43 बी 2049 के साथ – साथ एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस एवं सात मोबाइल भी बरामद हुआ है. इस बाबत एएसपी ने बताया कि ने यह लोग किसी गंभीर अपराध करने के उद्देश्य एकत्रित हुए थे जिसे पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं एक लड़का राजा पिता विनोद यादव घर साहुगढ तिवारी टोला भागने में सफल.
वन मिस्टेक गेम ओवर है गिरोह का नाम
गिरफ्तार अपराधकर्मी अजय यादव ने बताया कि वे वर्ष 2014 में पैक्स चुनाव के समय भी अापराधिक घटनाओं में जेल गये थे, जबकि गिरफ्तार अन्य अपराध कर्मियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. उपरोक्त अपराधियों के द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में यह भी बताया गया है कि इन लोगों का मुख्य पेशा मोटरसाइकिल लूट चोरी की घटनाओं को अंजाम देना है. घटना को अंजाम देने के पश्चात अपने गिरोह के कुछ सदस्यों को मोटरसाइकिल के मालिक के पास भेज कर उससे पैसे की मांग उनको मोटरसाइकिल लौटा देते हैं. इस गिरोह के सदस्यों ने गिरोह का नाम बताया. गिरोह का नाम वन मिस्टेक गेम ओवर रखा गया है. इसी तर्ज पर अापराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >