बस की ठोकर से वृद्ध की मौत, एक जख्मी

कुमारखंड : थाना के रहटा में एसएच – 91 पर बस ने वृद्ध को ठोकर मार दी. इससे एक व्यक्ति की मौत व एक व्यक्ति जख्मी हो गये. चौसा से भीमनगर चलने वाली यदुवंशी बस ने मीरगंज – जदिया एसएच 91 पर मटुकधारी गेट रहटा के समक्ष स्थानीय वार्ड संख्या 11 निवासी सूर्य नारायण यादव […]

कुमारखंड : थाना के रहटा में एसएच – 91 पर बस ने वृद्ध को ठोकर मार दी. इससे एक व्यक्ति की मौत व एक व्यक्ति जख्मी हो गये. चौसा से भीमनगर चलने वाली यदुवंशी बस ने मीरगंज – जदिया एसएच 91 पर मटुकधारी गेट रहटा के समक्ष स्थानीय वार्ड संख्या 11 निवासी सूर्य नारायण यादव (60) को ठोकर मार दी
इससे सूर्य नारायण जख्मी हो गये, वहीं उनके पुत्र पन्नालाल यादव को भी चोटें लगी. इस दौरान बस चालक भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया. ग्रामीणों ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष सुबोध कुमार को दी.
सूचना पर थानाध्यक्ष सदल बल के साथ पहुंचकर बस व चालक को कब्जे में ले लिया तथा जख्मी सूर्यानारायण व पन्नालाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया. जहां सूर्य नारायण की मौत हो गयी. वहीं उनके पुत्र का इलाज चल रहा है. थानाध्यक्ष ने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >