मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित वृंदावन नर्सिंग होम में सोमवार को बच्चा बदलने का आरोप लगा कर परिजनों ने हंगामा किया. रविवार की रात सदर प्रखंड के बालम गढ़िया गांव के रणवीर कुमार यादव की पत्नी सिकू देवी प्रसव के लिए वृंदावन नर्सिंग होम में भर्ती हुई. सोमवार को एक बच्चे को जन्म दिया.
परिजन का आरोप है कि नर्सिंग होम की नर्स किरण देवी ने बच्चे को तौलिया में लपेट कर आयी परिजनों से कहा कि लड़का हुआ है . खुशनुमा बतौर पांच सौ रुपये की मांग की और परिजनों ने पांच सौ रुपये दिया और बच्चे को ले लिया, लेकिन एक घंटे के बाद देखा, तो वह लड़का नहीं लड़की थी. परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्चे को बदल दिया है. सिंकू देवी के पति रणवीर ने कहा नर्स के कहने पर हम सभी रिश्तेदार को फोन कर कहा कि लड़का हुआ है फिर पता चला कि लड़की है.
जबकि नर्स किरण व डा रश्मि इस बात से इनकार किया. नर्स ने कहा कि बच्चे को लेकर उनके दादी के पास गये यह कहकर खुशनुमा मांगने कि पोती हुई है न कि पोता. चिकित्सकों ने बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने की बात कह कर लोगों को शांत किया.
