विद्युत विभाग द्वारा बकाये विपत्र के मामले में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है . विपत्र में चाहे कितनी भी राशि आयी हो महज दो हजार या तीन हजार बनाकर तत्काल 12 किस्तों में भुगतान करने का प्रावधान करना होगा ओर शेष राशि जांचोपरांत समायोजित होगी.
मधेपुरा : विद्युत विभाग द्वारा बकाये विपत्र के मामले में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए बीपीएल एवं घरेलू वन श्रेणी के सभी बिल जिनकी राशि दो हजार या तीन हजार है उसे बराबर 12 किस्तों में भुगतान करने का प्रावधान किया गया है. वहीं जिन उपभोक्ताओं का बिल इससे अधिक है उनके भी तत्काल केवल दो हजार और तीन हजार का किस्त वार भुगतान करना होगा.
शेष राशि को जांचोपरांत समायोजित किया जायेगा. इस बाबत विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने कार्यालय में समीक्षा बैठक कर सभी जेई एवं एकाउंट के लोगों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक उपभोक्ता इसका लाभ उठा सके, इसके लिए तत्परता से कार्य करें.
