रेलवे लाइन के किनारे मिला अधेड़ का शव

मुरलीगंज : रेलवे स्टेशन से पश्चिम रेलवे के गेट नंबर 69 से सौ मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन के किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ. उक्त व्यक्ति धोती कुर्ता पहना हुआ है. उम्र करीब 65 वर्ष है. इसकी सूचना गेटमैन देवेंद्र कुमार ने स्टेशन अधीक्षक मुरलीगंज संजीव कुमार को दी. अधीक्षक ने […]

मुरलीगंज : रेलवे स्टेशन से पश्चिम रेलवे के गेट नंबर 69 से सौ मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन के किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ. उक्त व्यक्ति धोती कुर्ता पहना हुआ है. उम्र करीब 65 वर्ष है. इसकी सूचना गेटमैन देवेंद्र कुमार ने स्टेशन अधीक्षक मुरलीगंज संजीव कुमार को दी. अधीक्षक ने इसकी सूचना को जीआरपी बनमनखी को दी. जीआरपी थाना प्रभारी राजीव कुमार भारद्वाज ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का अवलोकन किया. उन्होंने बताया कि ट्रेन से गिरने से मौत हुई है. उन्होंने कहा कि शव पर अभी तक किसी ने दावेदारी नहीं की है. अब तक यह अज्ञात ही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >