सड़क पर न फेंके कचरा पहल . नगर परिषद ने चलाया सफाई अभियान, की अपील

मधेपुरा : जन अभियान के अंदाज में मंगलवार को सफाई अभियान शुरू हुआ, जिसमें मुख्य पार्षद, पूर्व मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद समेत पार्षद नप के सफाई कर्मी न केवल शहर की सफाई करा रहे थे, बल्कि लोगों से भी स्वच्छ रखने के लिए अपील कर रहे थे. मुख्य पार्षद सुधा यादव ने कहा कि केवल […]

मधेपुरा : जन अभियान के अंदाज में मंगलवार को सफाई अभियान शुरू हुआ, जिसमें मुख्य पार्षद, पूर्व मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद समेत पार्षद नप के सफाई कर्मी न केवल शहर की सफाई करा रहे थे, बल्कि लोगों से भी स्वच्छ रखने के लिए अपील कर रहे थे. मुख्य पार्षद सुधा यादव ने कहा कि केवल सफाई करना महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि इस सफाई को बरकरार रखने के लिए घरों व दुकानों से फेंके जाने वाले कचरा का प्रबंधन भी आवश्यक है.

पूर्व मुख्य पार्षद डा विशाल कुमार बबलु ने कहा कि दशहरा व मुहर्रम महत्वपूर्ण त्योहार है. सबों की जिम्मेवारी है अपने शहर को साफ रखना. तय समय तक ही कचरा नगर परिषद के कर्मी या ट्रॉली में डाले. इस दौरान अतिक्रमण के खिलाफ भी दुकानदारों को चेतावनी दी गयी. मंगलवार की शाम तक स्वयं अतिक्रमण मुक्त नहीं करने पर बुधवार से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष दस्ता तैनात कर दिया जायेगा.

पूरे शहर में चला अभियान : शहर के मुख्य मार्ग समेत बाजार की सफाई के लिए नगर परिषद ने मंगलवार को अभियान चलाया. इस अभियान में मुख्य पार्षद, पूर्व मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद समेत शहर के सभी वार्ड के वार्ड पार्षद व नगर परिषद के सफाई कर्मी ने सफाई अभियान चलाया. कर्पूरी चौक, रेलवे दुर्गा स्थान से मुख्य मार्ग होते हुये बड़ी दुर्गा मंदिर होते हुये मस्जिद चौक तथा गोशाला स्थित दुर्गा पूजा पंडाल स्थल तक अभियान चलाया गया.
सड़क से हट कर दुकान लगाने का निर्देश : मुख्य पार्षद व वार्ड पार्षदों ने मुख्य मार्ग के दोनों बगल सड़क पर दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वालों दुकानदार को दुकान पीछे हटकर लगाने कहा. नियमों का उल्लंघन करने वाले फुटकर दुकानदारों से नगर परिषद जुर्माना वसूलेगा. गौरतलब है कि आये दिन सड़क पर दुकानदारों की अतिक्रमण की वजह से बाजार जाम से कराहता रहता है. पूजा के समय या किसी उत्सव के समय जाम ज्यादा लगने लगता है.
अतिक्रमण की वजह से वाहन ठीक तरह से पार्क नहीं कर पाते.इससे बाजार में जाम लग जाता है.
अभियान में उप मुख्य पार्षद अशोक कुमार यदुवंशी, वार्ड पार्षद मो सफीक आलम, मो इसरार अहमद, अशोक सिन्हा, गोनर ऋषिदेव, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश कुमार, मुकेश कुमार मुन्ना, राजेश यदुवंशी, सुनील साह, सदानंद पासवान, विजय पंडित, दीपक कुमार, राकेश कुमार डब्लु, पूर्व पार्षद दुखा महतो आदि शामिल हुए. पूर्व मुख्य पार्षद डा विशाल कुमार बबलु ने इस सफाई अभियान में शामिल सभी पार्षदों व बुद्धिजीवियों को धन्यवाद दिया.
मुख्य पार्षद ने की सहयोग की अपील
शहर के स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए सभी नगरवासियों से सहयोग की अपील की. मुख्य मार्ग पर सफाई के बाद भी कूड़ा कचरा फेंक दिया जाता है. यह आदत बदलनी चाहिये. तय समय पर ही कचरा नगर परिषद के कर्मी या ट्रॉली में डालना है.
सुधा यादव, मुख्य पार्षद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >