नदी में डूबने से बालक की मौत, गांव में मातम

सिंहेश्वर : प्रखंड क्षेत्र के गौरीपुर वार्ड संख्या 11 में प्रमोद पंडित के आठ वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार की मौत नदी में डूबने से हो गयी, जिसका शव शुक्रवार को जजहट सबैला पंचायत के मजरहट पुल के पास मिला. बताया गया कि शुक्रवार को शौच करने गये मजरहट के ग्रामीणों ने शव को नदी में […]

सिंहेश्वर : प्रखंड क्षेत्र के गौरीपुर वार्ड संख्या 11 में प्रमोद पंडित के आठ वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार की मौत नदी में डूबने से हो गयी, जिसका शव शुक्रवार को जजहट सबैला पंचायत के मजरहट पुल के पास मिला. बताया गया कि शुक्रवार को शौच करने गये मजरहट के ग्रामीणों ने शव को नदी में तैरते हुये देखा. इसकी सूचना पुलिस को दी. शव को गोताखोर शंभु चौधरी, गणेश साह व मनोज की मदद से नदी से बाहर निकाला गया. शव मिलने की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी.

बताया गया कि जितिया पर्व बुधवार को बच्चा खेलते- खेलते नदी के किनारे चला गया था. हालांकि किसी को इस बात की खबर नहीं थी कि बच्चा कहां गया है, जिसकी खोजबीन लगातार आसपास के क्षेत्रों में की जा रही थी, जबकि ग्रामीणों ने अंदेशा जताया था कि बच्चा कहीं नदी में डूब तो नहीं गया है. इसकी सूचना सीओ कृष्ण कुमार सिंह को गुरुवार को दी गयी. सीओ ने बच्चे की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम को लगाया. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >