व्यवसायी के कर्मियों से 79 हजार की लूट

सिंहेश्वर : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भैरवपुर पुल के पास अपराधियों ने हथियार के बल पर दो दवा व्यवसायी कर्मियों से 79 हजार रुपये लूट लिया. मंगलवार की देर शाम सुपौल से कलेक्शन कर लौट रहे सत्यम मेडिसीन एजेंसी के इद्रदेव कुमार व श्याम एजेंसी के ललन दास से भैरवपुर पुल के पास चार अपराधियों ने […]

सिंहेश्वर : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भैरवपुर पुल के पास अपराधियों ने हथियार के बल पर दो दवा व्यवसायी कर्मियों से 79 हजार रुपये लूट लिया. मंगलवार की देर शाम सुपौल से कलेक्शन कर लौट रहे सत्यम मेडिसीन एजेंसी के इद्रदेव कुमार व श्याम एजेंसी के ललन दास से भैरवपुर पुल के पास चार अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया.

अपराधियों ने इंद्रदेव से 44 हजार नकद, एक लाख आठ हजार रुपये का दो चेक, मनी बुक, रसीद बुक सहित मोबाइल ले लिया, जबकि ललन से 35 हजार रुपये लूट लिया. दोनों पीड़ित ने बताया कि ऑटो बीआर 43 पी 3450 से मधेपुरा से सुपौल दवाई लेकर गये.
लौटते समय गम्हरिया में एक दवा दुकानदार से रुपये कलेक्शन कर लौट ही रहे थे कि भैरवपुर पुल से पहले दो मोटरसाइकिल से चार की संख्या में अपराधियों ने लूटपाट की. इधर, थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >