मधेपुरा : सांसद सह जाप के सरंक्षक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने शनिवार को सीएम नीतीश कुमार से फोन पर वार्ता कर मुरलीगंज मामले के वास्तु स्थिति से अवगत कराया. सीएम के समक्ष पीड़ा व्यक्त करते हुए सांसद ने कहा कि अविलंब निर्दोष लोगों की रिहाई होनी चाही. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कहा पूरे मामले की जांच एसआइटी को सौंप दी गयी है. सीएम ने भी घटनाक्रम पर पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि नफरत फैलाने की राजनीति नेता क्यों करते है.
इंसानियत मिटाने के लिए लोग क्यों गिर रहे है. सांसद ने बताया कि इस बंद की वजह से सर्वाधिक पीसने वाला वर्ग गरीब व मध्यम वर्ग है. सांसद ने कहा सीएम द्वारा पूरे मामले में कानून सम्मत कार्रवाई कर निर्दोष की रिहाई की बात कही गयी है. उन्होंने कहा कि सीएम ने कहा है जायज मांगे पूरी होगी.
