डिक्की से 30 हजार गायब

बिहारीगंज : प्रखंड कार्यालय परिसर में पंचायत सचिव शिबू हांसदा के मोटरसाइकिल की डिक्की से 30 हजार रुपये गायब होने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत पंचायत सचिव ने तीन बच्चों पर पैसा गायब करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. बताया कि स्टेट बैंक बिहारीगंज से 80 हजार रुपये […]

बिहारीगंज : प्रखंड कार्यालय परिसर में पंचायत सचिव शिबू हांसदा के मोटरसाइकिल की डिक्की से 30 हजार रुपये गायब होने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत पंचायत सचिव ने तीन बच्चों पर पैसा गायब करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. बताया कि स्टेट बैंक बिहारीगंज से 80 हजार रुपये की निकासी सोमवार को किया था.

जिसमें से 50 हजार की राशि खर्च कर बांकि बचे 30 हजार बाइक की डिक्की में रख कर कार्यालय में काम करने गये थे. इस दौरान कुस्थन पंचायत के मो उमर, मो वाहिद, मो वकिल बाइक के पास चक्कर लगा रहे थे. पंचायत सचिव ने इन्हीं बच्चों पर राशि गायब करने का आरोप लगाते हुए बिहारीगंज कांड संख्या 49/14 दर्ज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >