बाढ़ पीड़ितों से रू-ब-रू हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री

ग्वालपाड़ा : पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ग्वालपाड़ा प्रखंड के दर्जनों बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा कर बाढ़पीड़ितों से रूबरू हुये. पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी रेशना होते हुये जैसे ही शाहपुर संथाली टोला नवज्योति मिशन के पास पहुंचा, तो सैकड़ों की संख्या में उपस्थित बाढ़ पीड़ितों ने तेजस्वी को रोक कर अपनी व्यथा सुनायी. समस्याओं से […]

ग्वालपाड़ा : पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ग्वालपाड़ा प्रखंड के दर्जनों बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा कर बाढ़पीड़ितों से रूबरू हुये. पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी रेशना होते हुये जैसे ही शाहपुर संथाली टोला नवज्योति मिशन के पास पहुंचा, तो सैकड़ों की संख्या में उपस्थित बाढ़ पीड़ितों ने तेजस्वी को रोक कर अपनी व्यथा सुनायी. समस्याओं से अवगत होकर तेजस्वी का काफिला टेमा भेला पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसाहा पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों के जन सभा को संबोधित किया. तेजस्वी ने कि वर्तमान सरकार बाढ़ सहायता के नाम पर खाना पूरी कर रही है. नीतीश कुमार का अपना कोई अस्तित्व नहीं है.

उन्होंने भाजपा की गोद का शोभा बढ़ाने बिहार की जनता के साथ धोखा किया है. बाढ़ राहत के नाम पर घोटाला किया जाना भी सुनिश्चित है. तेजस्वी मंच से उतर कर महिलाओं के भीड़ में पहुंच कर उनलोगों से भी बाढ़ राहत के बारे में भी जानकारी लिया जहां पुरुषों के अलावा महिलाओं ने भी कहा कि बाढ़ राहत के नाम पर अभी तक कुछ नहीं मिला है. मौके पर उपस्थित पूर्व आपदा मंत्री प्रो चंद्रशेखर यादव, ई प्रभाष, देवकिशोर यादव, रंजन यादव, नुनु झा, मनोज यादव, तेजनारायण यादव, रविशंकर पिंटू आदि भी दौरा में शामिल थे. ग्वालपाड़ा झंझरी होते हुये खोखसी चौक पर भीड़ को भी चंद मिनटों के लिए तेजस्वी ने संबोधित किया. ई प्रभाष ने भी खोखसी चौक पर उपस्थित बाढ़ पीड़ितों को संबोधित किया. तेजस्वी ने खोखसी निवासी मो नौसाद आलम एवं खोखसी पंचायत के पूर्व मुखिया महबूब आलम के आवास पर भी कुछ समय के लिए रूक कर बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >