धान की हजारों हेक्टेयर में लगी फसल बर्बाद

मुरलीगंज : प्रखंड बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में जल स्तर घटने से लोगों को राहत मिली रही है. शुक्रवार को डीएम मो सोहैल ने सभी राहत शिविरों का निरीक्षण किया. मुरलीगंज-मधेपुरा मार्ग पर मीरगंज चौक के पास जल स्तर में कमी हुई है. मुरलीगंज के जोरगामा पंचायत मुरलीगंज नगर पंचायत रामपुर, रजनी, प्रताप नगर, गंगापुर, कोल्हापट्टी, […]

मुरलीगंज : प्रखंड बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में जल स्तर घटने से लोगों को राहत मिली रही है. शुक्रवार को डीएम मो सोहैल ने सभी राहत शिविरों का निरीक्षण किया. मुरलीगंज-मधेपुरा मार्ग पर मीरगंज चौक के पास जल स्तर में कमी हुई है. मुरलीगंज के जोरगामा पंचायत मुरलीगंज नगर पंचायत रामपुर, रजनी, प्रताप नगर, गंगापुर, कोल्हापट्टी, डुमरिया आदि जगहों पर जल स्तर में कमी आ रही है.

धान की हजारों हेक्टेयर फसल बिल्कुल ही बर्बाद हो गयी. मुरलीगंज प्रखंड के जोरगामा, रामपुर, मुरलीगंज, नगर पंचायत के अंतर्गत केपी महाविद्यालय में राहत शिविर खोला गया. जिसे जिला प्रशासन द्वारा जारी ही रखा जा रहा है. मुरलीगंज केपी महाविद्यालय में कैंप इंचार्ज के रूप में कृषि पदाधिकारी विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार की रात में 291 बाढ़ पीड़ितों को भोजन करवाया गया. शुक्रवार की सुबह चार सौ व्यक्तियों का भोजन तैयार करवाया जा रहा है.
जोरगामा मध्य विद्यालय में सरकारी पदाधिकारी के रूप में मनरेगा पदाधिकारी दिनेश मांझी ने बताया कि लोगों को भोजन एवं अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध करवायी जा रही है. मुरलीगंज केपी महाविद्यालय में पीएचसी से डॉक्टर लाल बहादुर, एएनएम शैल कुमारी, इएनटी प्रदीप कुमार द्वारा बाढ़ पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा था.
कैंप लगा किया जा रहा है उपचार : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज की दूसरी टीम दुर्गा मां मिडिल स्कूल पर कैंप कर बाढ़ पीड़ितों के स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे थे. जिसमें डाॅ संजीव कुमार, डाॅ संजय कुमार सुधांशु, फार्मासिस्ट अजय कुमार व एएनएम जय भारती कुमारी कैंप कार बाढ़ पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा था.
चारों तरफ पानी से घिर जाने के कारण मुरलीगंज प्रखंड में मवेशियों के सारे के लिए हाहाकार मचा हुआ है. पशुपालकों के चारे डूब चुके हैं. डाॅ अनिल प्रसाद, डाॅ कार्तिक पूर्वे रामपुर में कैंप लगाकर पशुओं का इलाज कर रहे थे.
बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी गयी राहत
सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच शुक्रवार को राहत सामग्रियां बांटी जा रही है. मुरलीगंज के नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक के बाढ़ पीड़ितों के बीच वार्ड पार्षद सह सांसद प्रतिनिधि रामजी शाह के आवास पर जनाधिकार पार्टी के सौजन्य से दो सौ लोगों के बीज राहत सामग्री बांटी गयी. मौके पर जाप के प्रखंड अध्यक्ष प्रवेश यादव, युवा जनशक्ति के प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत यादव, जाप के अनुसूचित जाति जिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्याम आनंद, मुरलीगंज वार्ड नंबर सात के पार्षद सह चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा उपस्थित थे. मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में मंजुर आलम द्वारा जाप के सौजन्य से राहत समितियों का वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >