मधेपुरा : सुपौल की जनसभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी का बयान दुर्भाग्य पूर्ण है. इस बयान की शिकायत चुनाव आयोग के समक्ष किया जायेगा. उपरोक्त बातें राजद प्रत्याशी सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं.
उन्होंने कहा कि राजनीतिक रोटी सेकने निकले सुशील मोदी को अपना पिछला बयान भी याद नहीं है. सुशील मोदी ने कहा था कि पप्पू यादव बिहार के हक के लिए मर मिटाने वाले युवा नेता है. नरेंद्र मोदी का बिना नाम लिये उन्होंने कहा कि संविधान और गीता को नहीं मानने वाले आज देश का प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे है. पप्पू यादव ने कहा कि कोसी प्रमंडल के तीनों जिले में कुछ पदाधिकारी सरकार के इशारे पर काम कर रहें है.
जिसकी शिकायत चुनाव आयोग से की जायेगी. उन्होंने राज्य सरकार से अविलंब कुशहा त्रसदी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की . प्रेस वार्ता के बाद राजद प्रत्याशी व्यवहार न्यायालय पहुंच कर वकीलों एवं न्यायिक कर्मचारियों से मिल कर हाल चाल लिया. इस दौरान अधिवक्ता संघ की ओर से पप्पू यादव को समर्थन देने की बात कहीं गयी.
